फोटो: वियतनाम में डॉग मीट तैयार करता दुकानदार
बैंकाक। वियतनाम में हर साल लगभग 50 लाख कुत्तों को इंसानों के खाने के लिए मार दिया जाता है। सुनने में भले ये अटपटा लगे, लेकिन यह सच है। चौकाने वाला ये खुलासा वियतनाम की मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संख्या चीन में मारे जाने वाले कुत्तों की संख्या से कहीं ज्यादा है।
एशिया केनिन प्रोटेक्शन एलायंस (एसीपीए) के वियतनाम स्थित समन्वयक ली डच्यूक चिन्ह ने बताया कि मारे जाने वाले कुत्तों की वास्तविक संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि एशियाई देशों में कुत्तों के मांस के व्यापार पर नियंत्रण के लिए कोई नियम या कानून मौजूद नहीं है।
पशु संरक्षण अधिकार समूह के मुताबिक, वियतनाम के बाजारों में कुत्तों की आपूर्ति कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड जैसे पड़ोसी देशों से तस्करी के जरिए की जाती है।