पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जापान में मध्यावधि चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए

जापान में मध्यावधि चुनाव के लिए डाले गए वोट, सोमवार को आएगा नतीजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोक्यो। जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दोबारा सत्ता में लौटने की प्रबल संभावनाओं के बीच रविवार को मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। वोटिंग खत्म होने के साथ ही आज रात से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही शुरूआती रूझान मिलने लगेंगे। आखिरी नतीजे सोमवार सुबह तक मिलने की संभावना है।
आबे के लिए यह चुनाव एक तरह से उनके आर्थिक सुधारों पर जनमत संग्रह की तरह होंगे। आबे देश में कुछ ऐसे बडे आर्थिक सुधारों के पक्षधर है जिसके जरिए वह देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का दावा कर रहे हैं। आबे के इन आर्थिक सुधारों को 'आबेनामिक्स' का नाम दिया गया है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, आबे बहुत ही सोची समझी नीति के तहत सत्ता में आने के महज दो साल बाद ही दोबारा आम चुनाव करा रहे हैं।
उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव से उनकी लिबरल डेमोक्रैटिक पार्टी को काफी फायदा पहुंचेगा। संभव है कि 475 सदस्यीय निचले सदन में आबे की पार्टी को 300 सीटें मिल जाएं। आबे ने साल 2012 में दोबारा सत्ता में वापसी की थी। सत्ता में आने के महज दो साल बाद ही आबे ने फिर से आम चुनाव करने का फैसला ले लिया।
आगे देखिए तस्वीरें