कई देशों में ऐसे कानून लागू हैं, जिन्हें अजीबोगरीब कहना अधिक उचित रहेगा। नवंबर 2007 में ब्रिटेन के टीवी चैनल यूकेटीवी गोल्ड ने विश्वभर के अजीबोगरीब कानूनों को लेकर एक सर्वे कराया था और इसमें दुनिया के सबसे मूर्खतापूर्ण कानूनों के बारे में राय मांगी थी। इस सूची में शीर्ष पर था ओहियो का वह कानून, जिसके अनुसार वहां के निवासियों पर मछली की शराब पीकर नशे में आने-जाने पर रोक है।
सर्वे में ब्रिटेन के संसद भवन में नहीं मरने देने के कानून को ब्रिटेन का सबसे बेतुका और मूर्खतापूर्ण कानून करार दिया गया था। यहां जब किसी शख्स की तबीयत संसद भवन में बिगड़ती है तो उसे तुरंत बाहर ले जाया जाता है।
कानून के अनुसार यह एक रॉयल प्लेस है और यहां किसी को मरने की इजाजत नहीं है। यह कानून इसलिए बनाया गया, क्योंकि अगर वहां किसी की मौत हो जाती है तो फिर वह शख्स अपने आप राजकीय सम्मान का हकदार हो जाता है। (अंदर की स्लाइड में देखें ...)