पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • West Bangal Gangrape International Media

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खी बनी भारत का सिर झुकाने वाली गैंगरेप की खबर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह समझना बड़ा ही कठिन है कि एक देश जो कुछ महीने पहले मंगलयान का सफल प्रक्षेपण करता है। अगले कुछ दशकों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दंभ भरता है। वहां पंचायत के तालिबानी फरमान से 20 वर्षीय लड़की का सामूहिक रेप किया जाता है। यह बेहद ही शर्मनाक है।
यह मामला पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले का है। गैरआदिवासी लड़के से प्यार करने के कारण एक आदिवासी लड़की के साथ 12 लोगों ने कथित सामूहिक बलात्कार किया है। पंचायत के आदेश पर ही यह घृणित कृत्य किया गया। हिला देने वाली घटना का जिक्र तमाम अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किया गया है। दूसरे गांव के लड़के से प्रेम करने के जुर्म ने लड़की को सजा दी गई। मुखिया ने लड़के को रातभर कैद रखा और उसे सुबह 25 हजार रुपए जुर्माना भरने के लिए कह कर छोड़ दिया। इसी मुखिया ने लड़की के साथ गैंगरेप करने का हुक्म सुनाया था। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अंदर की स्लाइड में देखें भारत का सिर झुकाने वाली इस खबर को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने किस तरह कवर किया..
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।