पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • White House Intruder Had A Knife Says White House Official

व्हाइट हाउस में लगातार दूसरे दिन घुसपैठ, आननफानन में खाली कराया गया भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घुसपैठ की कोशिश के बाद कुछ यूं मोर्चा संभालता हुआ सिक्युरिटी एजेंट।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन 'व्हाइट हाउस' में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी घुसपैठ की कोशिश की गई। व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में घुसपैठ की सूचना मिलते ही आननफानन में उस हिस्से को खाली कराया गया। हालांकि, संदिग्ध को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया। इससे पहले 42 साल के उमर गोंजालेज नाम के शख्स को सीमा लांघ कर प्रवेश करने मामले में गिरफ्तार किया गया था। उमर टेक्सास का रहने वाला बताया जा रहा है।
खुफिया विभाग के प्रवक्ता एड दोनोवन ने बताया कि शनिवार को एक शख्स व्हाइट की गेट की ओर पहले पैदल बढ़ा। लेकिन जब उसे वहां से लौटने को कहा गया, तो वह गाड़ी में बैठकर गेट के पास आ आया। और जब उसने लौटने से इनकार किया, तो उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
इस घटना के बाद खुफिया विभाग की निदेशक जूलिया पीयरसन ने व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ाने का आदेश दिया था। एबीसी टीवी चैनल के मुताबिक, उमर का दावा है कि वह इराक सैन्य अभियान में शामिल था। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। हथियार लेकर घुसपैठ करने के मामले में उसे 10 साल की सजा मिल सकती है।
इन दोनों घटनाओं के वक्त राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ कैंप डेविड में छुट्टियां मना रहे हैं।
आगे देखें संबंधित तस्वीरें...