पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • White Widow Training ISIS Female Suicide Bomber Squad In Syria

ISIS से जुड़ी 'व्हाइट विडो', फीमेल सुसाइड बॉम्बर स्कवॉड को दे रही ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: व्हाइट विडो उर्फ समांथा ल्यूथवेट
लंदन। नैरोबी में खूनी तांडव मचाने वाली 'व्हाइट विडो' ने अब आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) का दामन थामा है। रिपोर्ट की मुताबिक, वह सीरिया में महिला आत्मघाती हमलावर दस्ते को प्रशिक्षण दे रही है। ब्रिटेन की वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक, व्हाइट विडो को इस्लामिक स्टेट के मुख्यालय रक्का में महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए देखा गया है। यही नहीं, वह आतंकियों को पश्चिमी मीडिया से चतुराई से काम निकालने के लिए भी ट्रेन कर रही है।
वेबसाइट डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट विडो आईएसआईएस की सबसे खासमखास में से है। डेली स्टार को उसके सूत्र ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से एक महिला जुड़ी है, जो एक जिहादी की विधवा है। सूत्र ने ये भी बताया कि अफ्रीका में 2013 में हुए हमले से भी इस महिला के ताल्लुक हैं।
कौन है व्हाइट विडो?
ब्रिटेन की समांथा ल्यूथवेट को 'व्हाइट विडो' के नाम से जाना जाता है। समांथा 7/7 के हमलावर जर्मेन लिंडसे की विधवा है। लिंडसे ने 2005 में लंदन के ट्यूब में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई। फिर 2011 में पता चला कि वह केन्या के मोम्बासा में रह रही है। इस दौरान वह सोमालियाई आतंकी संगठन अल-शबाब से जुड़ी। और 'व्हाइट विडो' नाम से मशहूर हो गई। 2013 में नैरोबी के मॉल में खूनी खेल के पीछे समांथा का ही हाथ है।
आगे देखें, व्हाइट विडो की तस्वीरें...