पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वांटनामो. ग्वांटनामो में बंदी अब्दुल मलिक अहमद वहाब अल रहाबी को मंगलवार को बोर्ड के सामने पेश किया गया। रहाबी पर ओसामा बिन लादेन की मदद करने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक वह ओसामा बिन लादेन का बॉडी गार्ड है।
ऐसे ही सैकड़ों करीब 155 कैदी इस जेल में अलग अलग मामलों में बंद हैं।
पहली बार पत्रकारों के सामने हुई मामले की सुनवाई से कैदी खुश हैं और इसे अपनी रिहाई के लिए एक अच्छा संकेत मान रहे हैं।
इस सुनवाई से अब अल रहाबी और दूसरे लोग बोर्ड के सामने अपनी बात कहने के लिए आजाद होंगे। बोर्ड के सदस्य भी कैदियों से पूछेंगे कि उन्हें क्यों रिहा किया जाए।जेल में दूसरे कैदियों की तरह उसे अपनी रिहाई के आदेश का इंतजार है।
गौरतलब है, कुछ लोगों को पहले ही रिहाई के लिए मंजूरी मिल चुकी है लेकिन फिर भी वे लोग कैद में हैं। दूसरे कैदी अपने खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही के इंतजार में हैं। दुर्भाग्य से उनकी रिहाई टाल दी गई।
अल-रहाबी को 6 सदस्यीय रिव्यू बोर्ड के सामने पेश किया गया। पेंटागन के प्रवक्ता के मुताबिक बोर्ड में अर्लिंगटन, वर्जीनिया के सदस्यों को रखा गया है। बोर्ड के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अल-रहाबी से बातचीत करते हैं।
प्रवक्ता के मुताबिक पत्रकारों को अर्लिंगटन के एक ऑफिस में कार्यवाही देखते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.