पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Be The Next US Ambassador To India, Rahul Verma

भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे राहुल वर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन. अमेरिकी सीनेट ने भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में रिचर्ड राहुल वर्मा के नामांकन पर मंगलवार को ध्वनिमत के साथ पुष्टि की मुहर लगा दी। 46 वर्षीय वर्मा भारतीय मूल के ऐसे पहले अमेरिकी हैं, जो भारत में अमेरिका के राजदूत होंगे। वर्मा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से पहले नई दिल्ली पहुंचेंगे।
ओबामा इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विभाजित सीनेट के समक्ष राजदूत पद के लिए 50 से ज्यादा नामांकनों के लंबित होने के मद्देनजर वर्मा के नाम पर ध्वनि मत के साथ मुहर लगाया जाना भारत-अमेरिका संबंधों के प्रति द्विदलीय समर्थन को दर्शाता है। असैन्य परमाणु करार को कांग्रेस की मंजूरी दिलवाने में शांतिपूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वर्मा ने भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों की पैरोकारी की थी।