फोटो: दुबई में बुर्ज खलीफा के पास परफॉर्म करती बीटलिंग विंगवॉकिंग टीम
दुबई। ब्रिटिश बीटलिंग विंगवॉकिंग टीम अकेली ऐसी एरोबेटिक टीम है, जहां फुलटाइम विंगवॉकर्स काम करते हैं। आसमान में विमानों के ऊपर करतब करने को विंगवॉकिंग कहते हैं। इसकी शुरुआत ब्रिटेन में 1920 में हुई थी। ब्रिटिश बीटलिंग के विंगवॉकर्स के सदस्यों की परफॉर्मेंस को हर साल करीब 60 लाख लोग देखते हैं।
ब्रिटिश बीटलिंग विंगवॉकिंग टीम की सदस्य डेनियल ह्यूज और एमिली गिल्डिंग ने दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास अपनी परफॉर्मेंस दी। इन दोनों विंगवॉकर्स ने जमीन से 2000 फुट की ऊंचाई पर परफॉर्म किया। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2722 फुट है।
आगे देखिए: दुबई में हुई विंगवॉकिंग की तस्वीरें।