पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट के इस साल के विजेताओं के नामों का एलान

World Press Photo: रूस के समलैंगिक जोड़े की इंटिमेट फोटो ने जीता अवॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एम्सटर्डम। इस साल के वर्ल्ड प्रेस फोटो कन्टेस्ट के विजेताओं के नामों का एलान हो गया है। वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर का खिताब डैनिश फोटोग्राफर मैड्स निसेन की फोटो ने जीता है। ये रूस के एक समलैंगिक जोड़े की अंतरंग तस्वीर है। समलैंगिक जॉन और एलेक्स की जोड़ी निसेन के एक बड़े प्रोजेक्ट 'होमोफोबिया इन रशिया' का हिस्सा रही है। इस प्रोजेक्ट के जरिए दिखाया गया है कि रूस में समलैंगिक अल्पसंख्यकों के लिए जिंदगी किस तरह मुश्किल है। निसेन को 11,330 डॉलर (करीब 7 लाख रुपए) इनामी राशि मिली है।
इसके अलावा, कन्टेस्ट में सभी 8 कैटेगरी में विजेताओं का चुनाव हुआ है। इसमें नेचर कैटेगरी स्टोरी सेक्शन में फर्स्ट प्राइज भारतवंशी फोटोग्राफर आनंद वर्मा ने जीता है। उन्होंने चींटी के मरने की तस्वीर 76 घंटों तक जंगल में रहकर ली। दुनिया के कई हिस्सों में फैली अशांति की तस्वीरें भी इस कन्टेस्ट का हिस्सा बनीं। इनमें यूक्रेन, सीरिया और गाजा में हिंसा के साथ अफ्रीका के इबोला संकट की भी तस्वीरें हैं। हर कैटेगरी में फर्स्ट प्राइज पाने वालों को 1,500 यूरो (करीब एक लाख रुपए) दिया गया।
पहले इस अवॉर्ड में 7 कैटेगरी होती थी। इस साल से ही लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट की नई कैटेगरी शुरू की गई। इस कन्टेस्ट में 131 देशों के 5,692 फोटोग्राफरों की तरफ से 97,912 तस्वीरें पहुंचीं, जिनमें से 20 फीसदी तस्वीरों को पहले ही खारिज कर दिया गया थ। 24 और 25 अप्रैल को सालाना सेलिब्रेशन में विजेताओं को एम्सटर्डम में इनाम दिए जाएंगे।
आगे देखिए, इस कन्टेस्ट में प्राइज जीतने वाली फोटोज...