पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Withdrawal From Iraq Could Make It A Safe Haven For Al Qaeda

पूरे इराक में फैल सकते हैं अनबार प्रांत जैसे हालात: हाशमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दोहा। इराक के भगोड़े उपराष्ट्रपति तारिक अल हाशमी ने देश में प्रधानमंत्री नूर अल मलीकी की बढती मुखालफत की वजह से अनबार प्रांत जैसे हालात देशभर में उभरने की चेतावनी दी है।

कतर की राजधानी दोहा में सुरक्षाकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच दिए एक इंटरव्यू में हाशमी ने कहा, "मैं इराक में बन रहे हालात के कारण भविष्य को लेकर आशावान नहीं हूं। साथ ही मुझे डर है कि अनबार प्रांत में फैली आग देश के बाकी हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले सकती है।"
हाशमी ने कहा, "मलीकी सरकार सुन्नी लोगों को निशाना बना रही है। देश के विभिन्न प्रांतों में सुन्नी लोगों के खिलाफ इस तरह सेना का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें फांसी दी जा रही है जैसा आधुनिक इराक के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे हालात में सुन्नी लोगों को भी जिस तरह संभव हो अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है।"
एक सुन्नी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में शिया सरकार के खिलाफ फूटे सुन्नी समुदाय के गुस्से में अलकायदा से जुड़े इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंत के लड़ाकों ने तीन हफ्ते पहले ही कबायली संगठनों के साथ मिलकर सुन्नी बहुल अनबार प्रांत के रामादी शहर और इसके आस-पास के इलाकों तथा फालुजा पर कब्जा कर लिया था।
सुन्नी समुदाय से जुड़े हाशमी को इराक का उपराष्ट्रपति रहते हुए 'डेथ स्कवाड' चलाने के आरोप में 2012 में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हाशमी को मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि हाशमी इन आरोपों से इनकार करते रहें हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।