पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Chantae Gilman Rape Man In Seattle International News In Hindi

भारीभरकम शरीर का फायदा उठाकर महिला ने किया पुरुष का रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिएटल। अमेरिका में एक महिला द्वारा पुरुष को दबोचकर उसका रेप करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सिएटल में रहने वाली 26 साल की चेंटी गिलमैन पर 31 वर्षीय व्यक्ति के अपार्टमेंट घुसने और उसके साथ रेप का करने का आरोप लगा है। पांच फीट, सात इंच लंबी और 108 किग्रा वजनी महिला पर पहले से ही चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं। महिला नशीली दवाओं की भी आदी है।
पीड़ित की आपबीती
पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित उस दिन देर रात एक पड़ोसी की बर्थडे पार्टी से निकला। संभवत: गिलमैन भी उसी पार्टी में थी। थक जाने के बाद पीड़ित अपने अपार्टमेंट में आकर सो गया। उसने बताया कि रात दो बजे उसे ऐसा लगा, जैसे कोई भारी चीज उसके ऊपर है। आंख खोलने पर देखा कि गिलमैन उस पर सवार थी और उसके साथ सेक्स कर रही थी। पीड़ित के हाथ उसके सिर के साथ बंधे दिए गए थे। उसने महिला से छोड़ने को कहा, लेकिन गिलमैन ने अपने लंबे कद और भारीभरकम शरीर का फायदा उठाते हुए उसे हिलने तक नहीं दिया।
किसी तरह पीड़ित ने खुद को छुड़ाया और अपार्टमेंट से भागने में सफल रहा। वह स्थानीय मेडिकल सेंटर गया, जहां उसने रेप की जांच कराई। इस पूरी घटना में अभी तक यह पता नहीं चला कि वह पीड़ित के अपार्टमेंट में घुसी कैसे। इस घटना पर गिलमैन ने कहा कि वह उस व्यक्ति को जानती तक नहीं है। उसे याद नहीं कि वह पीड़ित के घर में कब घुसी और उसके साथ संबंध बनाए।
मानसिक रूप से बीमार है महिला
मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव इशिमिताशू ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह बायपोलर डिसऑर्डर और साइकोसिस (मनोविकृति) से पीड़ित है। गिलमैन के पहले से ही दो बच्चे हैं। उसने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में लिखा, "वह 31 हफ्तों की प्रेग्नेंट है।" डिटेक्टिव का कहना है कि महिला पर इतने गंभीर आरोप लगाना वाकई अजीब है। अजीब बात है कि महिला, हमलावर हो सकती है, लेकिन कानून का काम इस तरह के अपराधों को रोकना और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ना है। कानून में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।
आगे देखे: पुरुष का रेप करने वाली चेंटी गिलमैन...