पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Raped By Pizza Delivery Boy Says 2012 Attack Ruined Her Life

रेप की शिकार 35 वर्षीय महिला, आज भी सोती है तो एक आंख खोलकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क. भारत हो या अमेरिका, रेप पीड़ित महिलाओं का दर्द, उनका भय और निराशा लगभग एक समान होती है। हम बात कर रहे हैं पूर्व अभिनेत्री किआ ग्रेव्स की, जो एक बेहद ही खौफनाक मंजर से होकर गुजरी हैं।
29 सितंबर 2012 का दिन वह कभी नहीं भूल सकतीं, जब एक पिज्जा डिलेवरी ब्वॉय ने उनका रेप किया था। करीब 16 महीने पहले 15 वर्षीय सीजर लूकास ने 35 वर्षीय ग्रेव्स का मैनहट्टन के अपार्टमेंट में रेप किया था। उस दौरान महिला के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी बगल में ही सो रही थी।
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई ग्रेव्स काफी डरी हुई हैं। वह बताती हैं कि उन्हें चिंता लगी रहती है कि वह कहीं जेल से बाहर तो नहीं आ जाएगा। बकौल ग्रेव्स, "मैं हमेशा उठ कर यह देखती हूं कि दरवाजा खुला तो नहीं रह गया। मैं हमेशा एक आंख खोल कर सोती हूं। उस हादसे के बाद मैं इतना घबराई रहती हूं कि जब उठती हूं तो पसीने से लथपथ होती हूं।"
आखिरी बार ग्रेव्स की नींद में तब खलल पड़ा, जब रेप का आरोपी सीजर लूकास उनके वेस्ट साइड के लग्जरी अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर आ गया था। उनका दरवाजा खुला हुआ था। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के साल्स पिज्जा के इस कर्मचारी ने ग्रेव्स पर हिंसक रूप से तब आक्रमण किया, जब पीड़ित के बगल में सात वर्षीय बेटी सो रही थी। घटना के 90 मिनट पहले ही मां-बेटी बिस्तर पर सोने गए थे।
अंदर पढ़ें: रेपिस्ट ने महिला के रेप करने के पीछे बताया कारण
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।