पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Working Toward True Partnership With Pakistan: John Kerry

पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा- \'जितना प्यार भारत से करते हो उतना हमसे क्यों नहीं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। 'अमेरिका जितना प्यार भारत से करता है उतना पाकिस्तान से क्यों नहीं करता?' पाकिस्तान ने सीधे तौर पर अमेरिका से यह सवाल किया है। मौका था-पाकिस्तान के विदेश सलाहकार सरताज अजीज और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के बीच बातचीत का।
यह सवाल खासतौर से अफगानिस्तान के मुद्दे पर उठा। अमेरिका इस साल अफगानिस्तान से सेनाएं हटाने वाला है। और अफगानिस्तान के विकास के लिए वह भारत पर ज्यादा भरोसा कर रहा है।
सरताज अजीज ने कहा, 'अमेरिका को चाहिए कि वह भारत और पाकिस्तान को दो चश्मों से देखना बंद करे।' अजीज ने रक्षा मंत्री चक हेगल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सूसन राइस से बी मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ज्यादातर लोग भारत से रिश्ते सामान्य करना चाहते हैं। लेकिन वे कश्मीर समस्या का भी हल चाहते हैं। पाकिस्तान भारत के साथ समग्र सार्थक बातचीत शुरू करना चाहता है। उम्मीद है कि भारत इसके प्रति सकारात्मक रुख अपनाएगा।
अमेरिकी थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में भी अजीज का संबोधन हुआ। यहां उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अपने दोनों पड़ोसियों अफगानिस्तान और भारत से दोस्ती और शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। लेकिन उसके लिए समस्याओं का समाधान भी जरूरी है।'
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।