इटली। इटली के होटल टर्म मिलेपेनी में -40 मीटर गहरा स्विमिंग पूल बना है, जिसका नाम वाई-40 डीप जॉय है। साल के 365 दिन चलने वाले इस पूल का इस्तेमाल स्कूबा डाइविंग, सी डाइव ट्रेनिंग, एडवेंचर के लिए केव डाइविंग और फोटोशूट के लिए किया जा सकता है। -1.3 मीटर से लेकर -12 मीटर तक की गहराई में अलग-अलग प्लेटफॉर्म बने हैं। जिन्हें तैरना नहीं आता उनके लिए -13 मीटर पर शीशे का अंडरवाटर टनल है। इसके आर्किटेक्ट इमैन्युअल बरातो को इसमें सबसे खास लगता है स्पा की खूबियों वाला पानी।
पूल की कुछ और खासियतें
दुनिया के सबसे गहरे स्विंमिंग पूल की गहराई 137 फीट है।
इस पूल का तापमान 32-34 डिग्री तक रहता है।
इस स्विमिंग पूल में 4300 क्यूबिक पानी आता है।
इस स्विमिंग पूल का शुभारंभ जून 2014 में हुआ।
आगे देखिए: दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल की कुछ तस्वीरें।