पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Second Largest Muslim Gathering In Bangladesh

एक प्रोग्राम ने निकाला बांग्लादेश का दम, कुछ ऐसे ट्रेनों पर लदकर पहुंचे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक सभा में लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की।
ढाका से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित टोंगी में तुरग नदी के किनारे आयोजित विश्व मुस्लिम सभा में तकरीबन 10 लाख श्रद्धालु इकट्ठा हुए। खबरों के मुताबिक इसमें 130 देशों के 25,000 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी शिरकत की।
इतने बड़े पैमाने पर पहुंचे लोगों की सुरक्षा के लिए 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा नदी में पेट्रोलिंग यूनिट और रैपिड एक्शन बटालियन भी तैनात की गई थी। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता शहीदुल हुके ने बताया, "सुरक्षा को लेकर हमें किसी तरह की धमकी नहीं मिली है, लेकिन हमने फिर भी सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हुए हैं।"
समारोह के आयोजक और जिला प्रबंधक नुरूल इस्लाम ने धार्मिक सभा के बारे में कहा, "हमने अंदाजा लगाया है कि इस बार तरकीबन 10 लाख लोग यहां आए। लोग दूर-दूर से यहां शामिल होने आए।" गौरतलब है कि यह समारोह पिछले तीन सालों से आयोजित किया जा रहा है।
दिन दिवसीय धार्मिक समारोह के दौरान मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की और धर्मगुरुओं को सुना।
गौरतलब है कि बांग्लादेश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां की 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है, जिनकी संख्या 15 करोड़ 40 लाख है। इस समारोह का दूसरा तीन दिवसीय चरण 31 जनवरी से शुरू होगा।
विश्व मुस्लिम सभा में पहुंचे लोगों की संख्या का अंदाजा आगे की स्लाइड्स में दी गई तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।