पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिडनी बंधक संकट, ये हैं दुनिया की पांच बड़ी बंधक बनाने की घटनाएं

बंधक बनाने की पांच घटनाएं, जब हिल गई थी दुनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। सिडनी के मार्टिन प्लेस में एक कैफे के भीतर करीब 40 लोगों को बंधक बना लिया गया है। इतने बड़े पैमाने पर बंधक बनाने की दुनिया में ये कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी दुनियाभर में कई बार बंधक बनाने की घटनाएं हुई थी जब पूरी दुनिया आतंकियों के मंसूबे से दहल गई थी। dainikbhaskar.com बंधक बनाने की ऐसी ही बंधक बनाने की पांच बड़ी घटनाओं की जानकारी दे रहा है।
बंधक बनाने की घटनाओं का दर्द भारत ने भी झेला था। बता दें कि साल 2008 में भारत की आर्थिक राजधानी, मुंबई में पाक समर्थित आतंकियों के एक समूह ने हमला कर खौफ पैदा करने की कोशिश की थी। जर्मनी की वह घटना भी इतिहास के काले अध्याय के रूप में दर्द है जिसमें 11 इस्रायली खिलाडियों को बंधक बनाकर जान से मार दिया गया था।
म्यूनिख ओलंपिक

देश : जर्मनी
साल : 1972
कितनी देर तक बनाये रखा बंधक : 21 घंटे
क्या था पूरा मामला : पांच सितंबर 1972 को सुबह साढ़े चार बजे आठ फलस्तीनी आतंकी खिलाड़ियों के ट्रैक सूट पहने हुए खेल गांव की छह फुट छह इंच लंबी दीवार को फांद गए। उन्हें खिलाड़ी समझकर किसी भी सुरक्षागार्ड ने नहीं रोका। उन्होंने अपने हथियार एथलीट बैग में छुपा रखे थे, ताकि कोई शक न कर सके। इमारत में घुसते ही आतंकियों ने एक खिलाड़ी की हत्या कर दी और सामने मौजूद इजरायली खिलाड़ियों को बंधक बना लिया। फलस्तीनी आतंकी ग्रुप 'ब्लैक सेप्टेम्बर' के आतंकियों ने 11 इजरायली खिलाड़ियों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच आतंकी और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, अफगानिस्तान में कोरियाई मिशनरी बंधक मामला...