(फोटो- ईगर, स्विट्जरलैंड)
इंटरनेशनल डेस्क। पहाड़ों पर चढ़ना हमेशा से ही किसी रोमांच से कम नहीं रहा है। ऊंचे-बड़े पहाड़ देखकर उन्हें छू लेने का दिल करता है। कुछ पहाड़ हरे-भरे, बर्फीले, रेतीले और पथरीले होते हैं। 11 दिसंबर को इंटरनेशनल माउंटेन डे है। हम आपको दुनिया के दस सबसे खतरनाक पहाड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दुनिया में ऐसे 10 खतरनाक पहाड़ हैं, जिन पर चढ़ाई करने के दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, कुछ पर्वतारोही भी हैं, जिन्होंने पहाड़ों की चोटी छूने में कामयाबी हासिल की है।
ईगर, स्विट्जरलैंड
ईगर, स्विस आल्प्स (स्विट्जरलैंड) में 3970 मीटर ऊंचा पहाड़ है, जिस पर उत्तरी क्षेत्र से 11 अगस्त 1858 में चढ़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 1935 में तकरीबन 64 पर्वतारोहियों ने इस पर चढ़ाई की, जो 24 जुलाई 1938 तक पूरी हुई। पहाड़ की चोटी पर पहुंचने में सफलता हासिल करने के बाद पर्वतारोहियों ने इस चढ़ाई को मॉर्डवांड (मर्डर वॉल) नाम दिया। इस पहाड़ पर चढ़ना सबसे कठिन था, क्योंकि चढ़ाई करने के दौरान लगातार रॉक फॉल होते रहे।
आगे की स्लाइड में जानें दुनिया के अन्य 9 सबसे खतरनाक पहाड़ के बारे में...