पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

70 लाख रुपए में बिकी दुनिया की पहली SELFIE

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। यह सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन 1850 के दौर की एक तस्वीर को दुनिया की सबसे पहली सेल्फी माना गया है। विक्टोरियन आर्ट फोटोग्राफर ऑस्कर गुस्तेव रेजलेंडर की यह तस्वीर नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट में मॉर्फेट्स प्रदर्शनी में नीलाम हुई। यह सेल्फी करीब 70 लाख रुपए (70,000 पाउंड) में बिकी।
मॉर्फेट्स के लिज पेपर ने मीडिया को बताया कि एक लैदर कवर वाली किताब में यह सेल्फी प्रकाशित की गई थी। सेल्फी, स्वीडन के ऑस्कर गुस्तेव रेजलेंडर की थी। उन्हें आर्ट फोटोग्राफी का जनक माना जाता है। इस एल्बम में गुस्तेव की पत्नी की तस्वीर भी है।
(PHOTO: ऑस्कर गुस्तेव रेजलेंडर की सेल्फी)