पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World's Largest Solar powered Bridge Opens In London

दुनिया का सबसे लंबा सोलर पावर ब्रिज, 72 करोड़ रूपए में हर साल मिलेगी 9 लाख किलोवाट बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. थेम्स नदी पर बना ब्लैकफ्राइस दुनिया का सबसे लंबा सौर ऊर्जा पैदा करने वाला पुल बन गया है। इस पुल का निर्माण 1886 में हुआ था। पुल पर सड़क और रेलवे ट्रैक मौजूद हैं।
यहां ब्लैकफ्राइस रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। सोलर पैनल इस रेलवे स्टेशन की आधी ऊर्जा जरूरत को पूरा करेंगे। रेल संचालन करने वाली कंपनी नेटवर्क रेल ने पांच साल की मेहनत के बाद इस पुल को सोलर पैनलों से ढकने में कामयाबी पायी है। 22 जनवरी को पुल पर आवागमन फिर शुरू हुआ।
281 मीटर लंबे और 32 मीटर चौड़े इस पेनल लगाने में 72 करोड़ रूपए खर्च आया। साल भर में 9 लाख किलोवाट बिजली पैदा होगी। साथ ही इससे 511 टन प्रतिवर्ष कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
अंदर पढ़ें: शहर की छवि को बेहतर बनाएगा ये सोलर पैनल