फोटो: सोची स्काई पार्क पैदल झूला पुल।
इंटरनेशनल डेस्क। तस्वीर में आप दुनिया के सबसे लंबे पैदल झूला पुल 'सोची स्काई पार्क' को देख रहे हैं। यह पुल रूस के सोची नेशनल पार्क में बना है, जो इसी साल बन कर तैयार हुआ है। पुल की लंबाई 1,800 फीट यानी 548 मीटर है, जो जमीन से लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर है। मसलन, आधे किमी का सफर दिल थाम लेने सरीखा होगा।
पुल से रोमांच का सफर...
थ्रिलसीकर्स (जुनूनी) के लिहाज से भी यह पुल काफी शानदार है। इसका खास आकर्षण बंजी जंपिंग है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर से बंजी जंपर्स यहां खिंचे चले आ रहे हैं। सोची स्काई पार्क पर ऐसे कई जंपिंग प्वाइंट तैयार किए गए हैं, जहां से जुनूनी रोमांच का सफर तय कर सकते हैं।
बनने में लगे दो साल
सोची स्काई पार्क को बनाने में दो साल लग गए। सोची स्काई पार्क ब्रिज न्यूजीलैंड के सहयोग से डेवलप किया गया था। पुल के निर्माणकार्य में 740 टन धातु और 2,000 क्यूबिक मीटर क्रांक्रीट लगे हैं।
पुल की खासियत
पुल से न सिर्फ विहंगम दृश्यों को निहारने का मौका मिलेगा, बल्कि इसे इस कदर डिजाइन किया गया है कि 9 तीव्रता वाले भूकंप को भी आसानी से झेल जाएगा। यही नहीं, पुल डिजाइन करने वाले का दावा है कि एक साथ 3,000 लोगों की मौजूदगी भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
आगे तस्वीरों में देखें अनोखा झूला पुल और बंजी जंपिंग करते लोग...