फोटो: स्टॉकहोम, स्वीडन
इंटरनेशनल डेस्क। 2014 की पहली छमाही में अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म में 4.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन यूनडब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून महीने के दौरान दुनियाभर के पर्यटन स्थलों पर कुछ 51 करोड़ 70 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने शिरकत किया था। 2013 में यही आंकड़ा दो करोड़ 20 लाख था।
यूनडब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टूरिज्म सेक्टर में सबसे ज्यादा बूम देखने को मिला। यहां बीते साल की तुलना में पर्यटन में 6 प्रतिशत वृद्धि हुई। वहीं, 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ एशिया, पेसेफिक और यूरोप का स्थान आता है। उप क्षेत्रों की बात करें, तो दक्षिण एशिया और उत्तरी यूरोप दोनों ही 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ बेहतर परफॉर्मर रहे। वहीं, उत्तर पूर्व एशिया और दक्षिणी भूमध्य यूरोप के पर्यटन में 7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
यूनडब्ल्यूटीओ के महासचिव तालेब रिफाई ने कहा, "आंकड़े दर्शाते हैं कि हाल के वर्षों में टूरिज्म सेक्टर का न सिर्फ सकारात्मक प्रदर्शन रहा, बल्कि दुनियाभर में देशों को आर्थिक अवसर भी मिले।" हालांकि, रिपोर्ट ये भी कहती है कि मिडल ईस्ट में अनुमानित तौर पर पर्यटन में 4 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अफ्रीकी देशों में इबोला महामारी का पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। यहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में सिर्फ 3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
पर्यटन सेक्टर में अमेरिका सबसे आगे
2014 की पहली छमाही में 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ अमेरिका दुनिया का अग्रणी साबित हुआ। इस विकास में उसके चारों उप क्षेत्र उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको, मध्य व दक्षिण अमेरिका ने बराबर का साथ दिया। ब्राजील में हुए फुटबॉल विश्वकप ने दक्षिण अमेरिका के पर्यटन को नया मुकाम दिया। यहां साल के पहले सात महीने में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 10 फीसदी इजाफा हुआ।
27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर दैनिक भास्कर डॉट कॉम आपको दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों के बारे में जानकारी दे रहा है।
स्टॉकहोम, स्वीडन
स्वीडन का स्टॉकहोम शहर न सिर्फ
खूबसूरत है, बल्कि महंगा भी है। ट्रिप एडवाइजर की नई रिपोर्ट में स्टॉकहोम दुनिया का तीसरा सबसे महंगा शहर है। यहां लग्जरी होटल में एक रात ठहरने से लेकर डिनर, कॉकटेल और टैक्सी से लौटने का कुल खर्च 342.25 पाउंड यानी 34 हजार रुपए से ज्यादा है।
आगे पढ़ें, दुनिया के अन्य नौ सबसे महंगे शहर के बारे में...