पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसआईएस आतंकियों की बेवकूफियों के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ISIS आतंकियों की बेवकूफी के VIDEOS वायरल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। अपने क्रूर कारनामों से आतंक फैलाने वाले संगठन आईएसआईएस के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। यूजर्स इनमें दिख रहे आईएसआईएस लड़ाकों को 'सबसे बेवकूफ आतंकी' बता रहे हैं। इनमें हथियार चलाते आतंकियों की ऐसी बेवकूफियां दिखाई गई हैं, जिसके कारण उनकी जान तक चली गई। ऐसे ही एक वीडियो में एक ग्रुप फोटोग्राफ खींचने के दौरान आतंकी बम धमाका कर देता है।
दूसरे वीडियो में एक आतंकी ढंग से रॉकेट लॉन्च नहीं करता और कुछ ही दूरी पर गिरे रॉकेट में धमाका हो जाता है। एक अन्य वीडियो में एक जिहादी मशीनगन से फायर करते हुए गिर पड़ता है।

गौरतलब है कि जॉर्डन के पायलट को जिंदा जलाए जाने का वीडियो जारी करने के बाद दुनियाभर में आईएसआईएस के खिलाफ गुस्सा है। जॉर्डन ने आगे बढ़ते हुए कल इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर बमबारी की। वहीं दूसरी ओर, अम्मान की सड़कों पर कल हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। जॉर्डन की महारानी रानिया ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कुछ ऐसे ही वीडियो।