(डूरलेग परिवार के साथ जिउस की तस्वीर।)
ऑटसेगो। दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता जिउस अब नहीं रहा। वह पांच साल का था। बीते हफ्ते उसकी मौत हो गई। अमेरिका के मिशिगन (कालामाजू) में रहने वाले उसके मालिक केविन डूरलेग ने बताया कि जिउस ग्रेट डेन नस्ल का भारीभरकम काया वाला कुत्ता था।
2012 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उसे दुनिया के सबसे लंबे कुत्ते का खिताब भी दिया था। जिउस कंधों से 44 इंच लंबा था। वहीं पिछले पैरों की लंबाई सात फीट चार इंच थी। उसका वजन 75 किग्रा. था। वह एक हफ्ते में 13.5 किग्रा खाना खाता था। जिउस कालामाजू इलाके में काफी मशहूर था।
आगे देखें: जिउस की डूरलेग परिवार के साथ तस्वीरें