हरारे। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे पिछले हफ्ते एयरपोर्ट पर फिसल गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फोटो के साथ कलाकारी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिनके शीर्षक भी मजाकिया दिए गए हैं, जैसे- भाग मुगाबे भाग, सर्फ एंड टर्फ आदि। इससे मुगाबे भड़क गए और उन्होंने साइट्स को ये फोटो हटाने के आदेश दिए।
सूत्रों के मुताबिक, 27 सुरक्षाकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें बीते शुक्रवार सस्पेंशन लेटर भी थमाया जा चुका है। गौरतलब है कि बीते बुधवार 90 वर्षीय मुगाबे गिरते-गिरते बचे। वह हरारे एयरपोर्ट पर अपने विमान से उतर रहे थे। इसी दौरान उनके कदम लड़खड़ा गए। वे यहां अपने समर्थकों से मिल रहे थे।
इस पूरे वाकये को कुछ फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। मुगाबे के सुरक्षाकर्मियों ने कैमरे से इस तस्वीर को हटवा दिया। लेकिन कुछ ही देर में यह तस्वीर वायरल हो गई।
आगे फोटोज में देखें, ट्विटर पर कैसे उड़ाया गया राष्ट्रपति का मजाक...
(स्रोत: ट्विटर)