(पुलिस द्वारा बरामद किय गया ट्रक।)
कथारा। महाप्रबंधक कार्यालय कथारा के समीप गोलंबर से 11 तारीख की रात ट्रक संख्या जेएच02 जेड 8612 चोरी हो गई थी। इसकी सूचना 12 जनवरी को नावाडीह निवासी ट्रक मालिक त्रिभुवन महतो ने दी। कांड संख्या 110/14 भादवि 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मात्र 48 घंटे में पुलिस ने अपने सूत्र द्वारा बंगाल के मालदा की ओर ट्रक को ले जाने की सूचना प्राप्त होते ही पीछा करना शुरू किया।
12 सितंबर के दिन ही इस ट्रक को निरसा में देखे जाने की सूचना मिली। इसकी भनक लगते ही चोर ट्रक को किसी स्थान पर छुपाकर रात्रि का इंतजार करने लगे। एकाएक पुलिस की नजर में एक संदिग्ध ऑल्टो तेज रफ्तार में भागते दिखी। पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी आधार पर ट्रक बरामद किया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर सफलता मिली है। गिरोह का जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इसमें तीन लोग के शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रक को चितरंजन के मिहिजाम में काटने की योजना थी।
इधर मारपीट कर 5 हजार रुपए मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार : दुग्दा| दुग्दानिवासी जेपी मंडल से मारपीट कर 5 हजार रुपए मोबाइल लूटने वाले युवक दिलीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को दुग्दा पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। लूट कांड का मुख्य आरोपी दुग्दा बस्ती निवासी प्रेम सिंह उर्फ नंदलाल सिंह ने 9 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। दुग्दा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि प्रेम सिंह उर्फ नंदलाल सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने न्यू बीसीसीएल काॅलोनी सह बीसीसीएल कर्मी बीके सिंह के पुत्र दिलीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। दिलीप सिंह ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि प्रेम सिंह के साथ मिल कर दुग्दा थाना कांड संख्या 29/14 की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट की मोबाइल को बरामद किया।