पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबोकारो, झारखंड। महिला संगठन से जुड़ीं कुछ महिलाओं ने वकील की बीच सड़क पिटाई कर दी। मामला एक मकान पर कब्जे का है। वकील साहब कब्जा करने वाले की तरफदारी करने पहुंचे थे, जबकि समिति की महिलाएं मकान मालिकन की तरफ से आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।
-दरअसल, बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की रहने वालीं केशावती देवी ने 2 साल पहले अपना मकान उज्जवल कुमार को किराये पर दिया था। इसके बाद केशावती अपने बेटे के पास कनाडा चली गईं। जब वो वापस लौटीं, तो किराएदार ने मकान खाली करने से मना कर दिया।
-मकान खाली कराने के लिए केशावती ने महिला समिति से मदद मांगी थी।
-महिला समिति की महिलाएं किराएदार से बात करने घर पहुंची थीं। उसी वक्त किराएदार की तरफ से वकील रंजीत गिरी भी जा पहुंचे। 'वकील साब' अपने क्लाइंट की तरफ से दलीलें देने लगे। यह बात समिति की महिलाओं को नागवार गुजरी।
-महिलाओं ने बीच सड़क वकील की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.