पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुंदीबाद में 18 दुकानें जलकर खाक

दुंदीबाद में 18 दुकानें जलकर खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> रात के 11.30 बजे लगी आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

> 5 लाख रुपए का नुकसान, पांच हजार कैश भी जला

भास्करन्यूज | बोकारो

नगरकी सबसे बड़ी सब्जी फल मंडी दुंदीबाद बाजार में गुरुवार की देर रात लगभग 11.30 बजे आग लग जाने की वजह से 15 लाख रुपए मूल्य के सामानों की क्षति हुई है। आग से 18 दुकानें जलकर खाक हो गई। इनमें फलों की दुकान, अंडा के थोक विक्रेता की दुकान आदि शामिल हैं। वहीं एक दुकान में रखे लगभग पांच हजार रुपए नगद भी जल गए। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद तुरंत पहुंचे पांच दमकलों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में दुकानदार अच्छेलाल के लगभग एक लाख रुपए मूल्य के फल जलकर बर्बाद हो गए। वहीं रामानंद को 70 हजार, गणेश साव को 50 हजार, जगलाल साव को 60 हजार, रामकेवल को 60 हजार, मनोहर चौधरी को 70 हजार, मुन्ना गुप्ता को 80 हजार, अरविंद को 80 हजार, कारु साव को 30 हजार, मुजिम मिया को एक लाख, मंजूर अंसारी को एक लाख, गोपी साव को 60 हजार, बादल को 40 हजार, नरेश को 30 हजार, शंकर गुप्ता को एक लाख रुपए की क्षति हुई है। इसमें 16 ठेला, 10 इलेक्ट्रानिक तराजू भी जलकर खाक हुए।

राख से जरूरी सामान ढंूढ़ते बच्चे।

मलबे के ढेर के पास उमड़ी लोगों की भीड़।