पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है: अनामिका सिंह

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है: अनामिका सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोआॅपरेटिव कालोनी स्थित संस्कार किड्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले गुप में अंश कुमार, आराधना सिंह, अशअर नव्या सिन्हा विजयी रहे। कक्षा नर्सरी में ऋषभ, विवेक ओम कुमार विजयी रहे। वहीं एलकेजी में प्रेम कुमार, मोहित, अंशिका आशीष विजयी रहे। यूकेजी में अनुभवी आर्या, अनीश कर्मवीर विजयी रहे। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या अनामिका सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारिरीक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। बच्चों के विकास में खेलकूद की भूमिका अहम होती है। इसलिए इस स्कूल में बच्चों के विकास पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।