पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इजराइल ने किया 8 लाख 54 हजार रुपए खर्च

इजराइल ने किया 8 लाख 54 हजार रुपए खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | चंदनकियारीबोकारो के प्रत्याशियों ने परिसदन में अपने खर्च का ब्योरा अायोग को सौंपा। बोकारो में कुल 28 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चंदनकियारी में कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बोकारो में झाविमो प्रत्याशी इजराइल अंसारी ने सबसे अधिक 8,54,296 रुपए खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर अंसारी ने 6,04,252 रुपए, भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण ने अब तक 4,47,870 रुपए खर्च किए हैं। वहीं झामुमो प्रत्याशी मंटू यादव ने 3,06,539 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी समरेश सिंह ने 2,41,192 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार ने 2,8,0859 रुपए, बसपा प्रत्याशी प्रत्याशी देवानंद राम 2,16,874 रुपए, राजेन्द्र प्रसाद यादव ने 1,44,449 रुपए खर्च किए हैं। वहीं चंदनकियारी विधानसभा के आजसू प्रत्याशी उमाकांत रजक ने 8,22,515 रुपए खर्च कर चंदनकियारी में सबसे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशी हैं। इसके अलावा चंदनकियारी के झाविमो प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने 6,39,127 रुपए, कांग्रेस प्रत्याशी आषाढ़ी बाउरी ने 5,14,420 रुपए, मासस प्रत्याशी वामापद सहिस ने 3,72,818 रुपए, झामुमो प्रत्याशी हारू रजवार ने 2,42,033 रुपए खर्च किए हैं।