- Hindi News
- बुनकर उद्योग काे आगे बढ़ाया जाएगा : इजराइल अंसारी
बुनकर उद्योग काे आगे बढ़ाया जाएगा : इजराइल अंसारी
बुनकरउद्योग को आगे बढ़ाने और मदरसों को अनुदान देने में किसी सरकार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। चुनाव जीतने पर यह काम प्राथमिकता से होगा। यह बातें झाविमो प्रत्याशी इजराईल अंसारी ने कही। वे शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बांसगोड़ा, रीतुडीह, झोपड़ी कालोनी, लकड़ी गोला, बार एसोसिएशन आदि का दौरा किया। इस अवसर पर अंसारी ने कहा कि बोकारो को शैक्षणिक नगरी बनाने को मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज के अलावा विवि भी बनाया जाएगा। मौके पर मो. गुलजार, सफदर, बबनी, सलीम, हसनूल, मनोज, छोटू आदि उपस्थित थे।
दौरा करते इजराइल अंसारी।