अपने चरम पर है बेरोजगारी : अजय
बोकारो। निर्दलीयप्रत्याशी अजय सिंह ने दौरा कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने शिवशक्ति नगर कॉलोनी, गुमला कॉलोनी, बाबूडीह, बेलडीह, गुुंजडीह आदि क्षेत्रों में दौरा कर लोगों से वोट करने की अपील की। वहीं पिण्ड्राजोरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निवर्तमान विधायक पंचायत-पंचायत और गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। अगर वे जनता के लिए काम करते तो वोट मांगने की नौबत नहीं आती। उन्होंने किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं किया। बोकारो में बेरोजगारी चरम पर है। विस्थापितों की समस्याएं विकराल रूप लिए हुए है। इस मौके पर दिलीप महतो, आनंद महतो, किशन महतो, अजित प्रामाणिक, सुबल महतो, ताहिर अंसारी, अहमद अंसारी, अमजद अंसारी, सुबोध, महेश, अखिलेश आदि उपस्थित थे।