- Hindi News
- कार्मल स्कूल में 60वां हीरक जयंती समारोह
कार्मल स्कूल में 60वां हीरक जयंती समारोह
> मौके पर स्कूली बच्चों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए
भास्करन्यूज | बोकारो थर्मल
कार्मलस्कूल में कक्षा एक एवं एलकेजी के छात्रों ने विद्यालय के हाल में कार्मल बोकारो थर्मल का 60वां हीरक जयंती समारोह मनाया। मौके पर बच्चों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसका शुभारंभ कार्मल स्कूल इंग्लिश मीडियम की प्राचार्य सिस्टर जयंता तारो, कार्मल हिंदी मीडियम की प्राचार्य सिस्टर जॉयस टोपो आदि ने संयुक्त रूप से किया। यहां प्राचार्य जयंता तारो एवं जॉयस टोपो ने कहा कि यहां कार्मल स्कूल की स्थापना 1955 में हुई थी। तब से इसमें बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का काम किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
मौकेपर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से माता-पिता को अपने बच्चों का ख्याल रखने, आपस में प्रेम भाव से रहने सहित किसी के मन में पीड़ा नहीं पहुंचाने का संदेश गीत दिया। इसके अलावा यहां भांगड़ा नृत्य, संथाली नृत्य भी बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यहां उप प्राचार्य सिस्टर देव श्री, ससनता ताराए, सिस्टर दिशा, सिस्टर आमला सहित सैकड़ों अभिभावक बच्चे उपस्थित थे।
हीरक जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।