पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं और महिलाओं में दिखा काफी उत्साह

युवाओं और महिलाओं में दिखा काफी उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ युवाओं के चलते बढ़ा वोट प्रतिशत

उमेशपाठक | बोकारो

बोकारोविधानसभा चुनाव में पहले की अपेक्षा ज्यादा वोटिंग हुई, इसका श्रेय बोकारो के युवा वोटरों को जाता है। बूथों पर नए वोटर बने युवा लड़के एवं लड़कियों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के प्रति अच्छा खासा उत्साह दिखाया। रविवार को बोकारो विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही युवा घर से निकल कर अपने अपने बूथों पर आने लगे थे। जबकि युवाओं की अपेक्षा बड़े बुजुर्गों में उत्साह की कमी देखी जा रही थी। युवाओं के साथ महिलाओं में भी वोट देने के लिए उत्साह था। सामान्य वोटरों के उत्साह को कम करने में मौसम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। सर्द मौसम में बुजुर्ग मतदाता धूप निकलने का इंतजार करते देखे जा रहे थे। सुबह के समय मतदान काफी धीमी गति से चल रहा था। लेकिन 10 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर ज्यादा संख्या में वोटरों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

युवाओंमें दिखा जोश | बोकारोविधानसभा चुनाव के दिन युवा वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। युवा वोटरों ने अपने साथ अपने अभिभावकों को भी मतदान केंद्र तक लाते देखे गये। पहली बार वोट देने का अधिकार मिले युवाओं में जोश के साथ परिपक्वता देखी जा रही थी। मतदान केंद्र के समीप बैठे विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं से बिना प्रभावित हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे।

महिलाएं बनी प्रेरणा

रविवारको चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रही। कई बूथों पर पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता दिखी। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक महिलाओं का बूथ पर आना जाना लगा रहा। कई बूथों पर लगी कतार में सिर्फ महिलाएं ही दिख रही थी। महिलाओं में वोट के प्रति जागरूकता देखकर अन्य वोटरों के लिए प्रेरणा का काम कर रही थी।

जवानरहे मुस्तैद

निष्पक्षएवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात जवान मुस्तैदी से लगे हुए थे। चुनाव में लगे अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ असामाजिक तत्वों को मतदान केंद्र के समीप भी नहीं आने दे रहे थे। जवान जहां शांतिपूर्ण मतदान के लिए अपनी ड्यूटी कर रहे थे वहीं मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं की मदद भी कर रहे थे। जवानों के व्यवहार एवं कार्यशैली की प्रशंसा सभी बूथों पर आम वोटर भी करते देखे गये।