बोकारो। झारखंड में अब तक हुए चुनाव में बोकारो जिले में एक नया रिकार्ड बन गया। एक ओर जहां सर्वाधिक मतों का प्रतिशत जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 71.28 प्रतिशत रहा, वहीं बोकारो विस में सबसे कम 51.11 प्रतिशत रहा। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि पिछली बार वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस वर्ष हुए चुनाव में मतों के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। वर्ष 2009 में बोकारो विधानसभा में 44 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 51.11 प्रतिशत हुआ।
वहीं वर्ष 2009 में चंदनकियारी विधानसभा चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बोकारो जिले में डूमरी विधानसभा के 137 बूथों पर 74.49 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
कब कहां कितना मतदान
सुबह नौ बजे तक बोकारो में 9.9 प्रतिशत, चंदनकियारी में 14.12 प्रतिशत डूमरी के 137 बूथों पर 15.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 11 बजे तक बोकारो में 19, चंदनकियारी में 37.18 डुमरी में 40.62 प्रतिशत मतदान हुआ। एक बजे तक बोकारो में 33, चंदनकियारी में 57.96 डुमरी में 61.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 2.45 बजे तक बोकारो में 44.57, चंदनकियारी में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम बजे तक चंदनकियारी में 71.28 तथा बोकारो में 51.11 प्रतिशत मतदान हुआ। डुमरी विस के 137 बूथों पर 74.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
चंदनकियारी विस में सुबह 7.30 बजे बूथ संख्या-58 पर ईवीएम की खराबी की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। तुरंत ईवीएम कंट्रोल बैलेट बदल दिए गए। काला पत्थर बूथ संख्या-408 में वीवी पैट मशीन के हैंग करने की वजह से कुछ देर तक मतदान बाधित हुआ। इसे भी अविलंब ठीक कर लिया गया। वहीं बोकारो विस में बूथ संख्या 15 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी। वीवी पैट मशीन दिन के 10.40 बजे खराब हुई जिसे 11.05 बजे बदला गया।
बूथ संख्या-बूथ संख्या-351 में ईवीएम की गड़बड़ी हुई जिसे अविलंब ठीक कर लिया गया। बोकारो के घटियाली बूथ संख्या-67 पर सुबह 10.07 बजे ईवीएम की गड़बड़ी हुई। जिसे 10.28 बजे ठीक कर लिया गया। बूथ संख्या-106 में ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से कुछ देर तक मतदान हुआ। वहीं बोकारो विस के बूथ संख्या 132, 230, 463, 454, 450 में वीवी पैट मशीन खराब हुई थी। बोकारो विस के बूथ संख्या-251 में सुबह 10.01 बजे वीवी पैट मशीन खराब हुआ। जिसे 11.01 बजे ठीक कर लिया गया। चंदनकियारी विस के बूथ संख्या-213 में सुबह 10.45 बजे कंट्रोल यूनिट खराब हुआ। जिसे 11.15 बजे ठीक कर लिया गया।
कई जगहों वीवी पैट खराब ईवीएम से मतदान बाधित
26 बूथों पर बदले गए वीवी पैट तीन बूथों पर बदले गए ईवीएम
बोकारोविधानसभा क्षेत्र के 26 बूथों पर वीवी पैट मशीनों को बदला गया। वहीं बोकारो विधानसभा क्षेत्र में दो ईवीएम बदले गए। वहीं चंदनकियारी विधानसभा में एक ईवीएम बदले गए। जहां वीवी पैट मशीनें बदली गई, वहां कुछ ही क्षणों तक मतदान बाधित रहा।
- वर्ष 2009 की तुलना में चंदनकियारी में छह बोकारो में सात प्रतिशत मतों की वृद्धि
- शांतिपूर्ण हुआ मतदान, चंदनकियारी के एक बोकारो के 26 बूथों में बदले गए वीवी पैट मशीन
चुनाव| झारखंड में अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक मत सबसे कम मत प्रतिशत का बना रिकार्ड
(पत्रकारों को जानकारी देते उपायुक्त उमाशंकर सिंह।)