- Hindi News
- फ्यूचर होम्स ने बूथों पर की थी चाय काफी की व्यवस्था
फ्यूचर होम्स ने बूथों पर की थी चाय काफी की व्यवस्था
बोकारो | झारखंडविधानसभा चुनाव 2014 रविवार को बोकारो में संपन्न हुए। मतदान के दौरान शहरवासियों को पोलिंग बूथों पर एक नया नजारा देखने को मिला। लोग घरों से निकल कर अपने अपने बूथों पर मतदान करने पहुंचे तो शहर की रियल स्टेट कंपनी फ्यूचर होम्स की तरफ से चाय-काफी का इंतजाम किया गया था। मतदाताओं ने अपने वोट डाले जाने के बाद पोलिंग बूथों पर फ्यूचर होम्स के स्टाल में आकर ठंड के मौसम में गरम-गरम चाय-काफी का आनंद उठाया। इसके पहले भी लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कंपनी ने दूर-दराज के गांव देहातों में नुक्कड़ नाटकों का एवं शहर के तमाम आटो-रिक्शा में चुनाव से संबंधित स्लोगन लिखे फ्लेक्स चिपकाये थे। कंपनी के निदेशक नवीन पांडे ने कहा कि उनकी कंपनी ना सिर्फ व्यवसाय करती है बल्कि समय-समय अपने सामाजिक राजनीतिक कर्तव्य का भी पालन करती है।