- Hindi News
- कई बहाने होंगे हारने वाले प्रत्याशियों के पास
कई बहाने होंगे हारने वाले प्रत्याशियों के पास
बोकारोऔर चंदनकियारी विस सीट के 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब इनकी किस्मत का फैसला 23 दिसंबर को होगा। इनमें बोकारो से 28 और चंदनकियारी से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एक बोकारो से और एक चंदनकियारी से जीतेंगे, जबकि बाकी 36 हारेंगे। मतदान से पहले तक खुद को योग्य और कर्मठ बताकर जीत का दावा करने वाले अब अंक गणित लगाएंगे, 23 दिसंबर तक खुद को लड़ाई में मानेंगे। मतगणना के बाद दो को छोड़ जब सब हारेंगे, तब अपनी हार की समीक्षा करेंगे और दोष देंगे मौसम की खराबी और वीवी पैड को। मौसम खराब होने के कारण मतदाता घर से देर से निकले, वहीं वीवी पैड के कारण मतदान में देरी हुई। इसके अलावा कुछ लोग हार को जातीय समीकरण बिगड़ने को कारण बताएंगे।
बोकारो में 52 प्रतिशत और चंदनकियारी में 72 प्रतिशत किया गया मतदान
मतदानको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह रहा। चंदनकियारी विस क्षेत्र में मतदाता सुबह 6:30 बजे ही घर से निकलने लगे थे। सात से तीन बजे तक मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगी रही। चंदनकियारी में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बोकारो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। जबकि शहरी क्षेत्र में मतदाता देर से निकले। सुबह बूंदाबांदी के कारण शहर के मतदाता घर से देर से निकले, जबकि वीवी पैड की वजह दे बोकारो में मतदान की गति धीमी रही। इसलिए बोकारो में मात्र 51.11 प्रतिशत मतदान हुआ।