पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रांग रूम में जमा की गई ईवीएम

स्ट्रांग रूम में जमा की गई ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चासस्थित कृषि बाजार प्रांगण समिति परिसर में बने बज्र गृह में बोकारो चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम जमा किए गए। बोकारो विस में 490, चंदनकियारी विस के 265 बूथों के सभी ईवीएम लेकर मतदानकर्मियों ने बज्र गृह में जमा करवाया। देर रात तक ईवीएम जमा किए गए। वहीं बज्र गृह में सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ अधिक मतदान | शहरीक्षेत्रों के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह कम देखा गया। ग्रामीण इलाकों में लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर वोट देते देखे गए। वहीं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को नहीं मिली। शहरी ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। खासकर पहली बार मतदान करनेवालों में काफी उत्साह देखा गया।

चंदनकियारी में 28 बोकारो में 10 थे माइक्रो आब्जर्वर

चंदनकियारीविधानसभा क्षेत्र में जहां 28 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए थे। वहीं बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 10 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए थे। वहीं दोनों विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। जिसकी वजह से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। संवदेनशील अति संवेदनशील बूथों पर भी शांतिपूर्ण मतदान होने की सूचना है।

बज्र गृह की सुरक्षा में तैनात जवान।

ईवीएम को स्ट्रांग रूम ले जाते मतदान कर्मी।