- Hindi News
- क्लस्टरों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चिकित्सक भी थे तैनात
क्लस्टरों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चिकित्सक भी थे तैनात
रविवारको बोकारो, चंदनकियारी और डुमरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी क्लस्टरों में ममता वाहन एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। जिन कलस्टरों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किए गए थे। उनमें सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद था। चौथे चरण का मतदान आज 14 दिसंबर को बोकारो, चंदनकियारी और डुमरी में संपन्न हो गया। इस चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 20 कलस्टर बनाए गए थे। सभी कलस्टर में सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मियों को भी मेडिकल कीट के साथ लगाया गया था। बोकारो विधानसभा 36 और चंदनकियारी विधानसभा 37 की मानीटरिंग में सिविल सर्जन डा एसबीपी सिंह के साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार मौजूद थे।
चंदनकियारी में 3 क्लस्टर बनाए गए थे
उमाविबरमसिया, विवाह मंडप, प्लस टू उच्च विद्यालय संबद्ध सीएचसी चंदनकियारी और इंटर कालेज चंद्रा में क्लस्टर बनाया गया था। जिसकी मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा अवधेश कुमार को दी गई थी। जिन्होंने इन कलस्टरों में डा श्रीनाथ, डा एपिल टोप्पनो, डा मीता सिन्हा की मॉनिटरिंग की।
चास में 9 क्लस्टर बनाए गए थे
विस्थापितकालेज बालीडीह बोकारो, उमावि माराफारी बाजार बिरसा बासा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बिरसा बासा, बोकारो स्टील सिटी कालेज सेक्टर छह, डा राधाकृष्ण बीएड कालेज चिकिसिया, आईटीआई कालेज चास, चास महाविद्यालय चास, उवि बिजुलिया चास, स्वामी सहजानंद इंटर एवं डिग्री कालेज चास, बीबी महतो बीएड कालेज पुरूलिया रोड की मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा. एनपी सिंह को तैनात किया गया था। जो बीच बीच में चास प्रखंड के अंतर्गत बनाए गए अन्य क्लस्टरों की भी निगरानी कर रहे थे। जो कलस्टर में तैनात चिकित्सक डा अशोक कुमार, डा विद्यारानी, डा स्नेहलता, डा यास्मीन, डा निरूपमा सिंह, डा शिखा, डा बीपी गुप्ता, डा मंजू दास, डा अमर कुमार साव मानिटरिंग कर रहे थे।
डुमरी के लिए 8 क्लस्टर बने थे
डुमरीविधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड के 8 क्लस्टर बोकारो जिला में बनाए गए थे। जिसमें मध्य विद्यालय पेंक, मध्य विद्यालय नारायणपुर, मध्य विद्यालय कंजकीरो, मध्य विद्यालय पलामू, कैलाश मध्य विद्यालय हरलाडीह, प्रो कन्या उच्च विद्यालय नावाडीह और मध्य विद्यालय नावाडीह में डा पूर्णेन्दु आदि थे।