डीडीसी का पुतला दहन करने का निर्णय
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो ईकाई की बैठक अनपति देवी पब्लिक स्कूल ने नगर मंत्री भरत वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। इसमें परिषद के जिला संयोजक विनोद महतो के साथ दो दिन पूर्व डीडीसी बोकारो के संजय सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए सोमवार को डीडीसी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि श्री विनोद किसी पार्टी का प्रचार नहीं, बल्कि पंपलेट बांटकर मतदाता को जागरूक करने का काम कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नीतेश पाल, विनोद पाठक, सत्यम मिश्रा, राहुल पाठक, करण सिंह, नवीन महतो, दीपक सिंह, रणविजय सिंह, मनोज कुमार, विनीत कुमार, हिमांशु कुमार, अविनाश सिंह, पुनीत कुमार, हरि कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।