बेरमो/चंद्रपुरा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से ओवरऑल 70 फीसदी मतदान किया गया। इसमें सर्वाधिक भागीदारी नावाडीह तथा चंद्रपुरा प्रखंड की जनता ने निभाई। यहां 75.97 फीसदी मतदान हुआ, जबकि डुमरी प्रखंड में 66 फीसदी मतदान किया गया। नावाडीह प्रखंड में सुबह 9 बजे 16.44 फीसदी, 11 बजे 38.59 फीसदी, 1 बजे 60.98 फीसदी तथा समापन पर 75.97 फीसदी मतदान हुआ। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनता ने खुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया।
डुमरी एसडीअो पवन कुमार ने कहा कि जनता ने भयमुक्त वातावरण में मतदान में अपनी भागीदारी निभाई है। भविष्य में भी जनता से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा है।
जनता का भरपूर सहयोग रहा : एसपी
बोकारोएसपी जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डुमरी विधानसभा के चंद्रपुरा तथा नावाडीह प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान में पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के साथ ही जनता का भरपूर योगदान रहा जिससे मतदान का प्रतिशत काफी बढ़ा।
तीसरी बार जीत सुनिश्चित है : जगरनाथ
झामुमोप्रत्याशी जगरनाथ महतो ने कहा कि हमें जनता का अपार समर्थन मिला है। तीसरी बार जीत सुनिश्चित है। लोगों ने मेरे काम का दाम तथा मेहनत का फल दिया है। परिणाम इस कदर आएगा कि प्रतिद्वंदी दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे।
मतदाताओं ने पूरा समर्थन दिया : लालचंद
मोदीजी की झारखंड के प्रति बेहतर सोच स्थायी सरकार के लिए डुमरी के मतदाताओं ने भरपूर समर्थन किया है। यही कारण है जनता ने हम पर विश्वास प्रकट किया कि डुमरी का संपूर्ण विकास लालचंद के नेतृत् में हो सकता है। डुमरी की जनता ने हम पर विश्वास किया है।
दिनभर युवक को हाजत में बंद रखा
भाजपासमर्थक मुंगो निवासी गणेश महतो को नावाडीह पुलिस ने दिनभर हाजत में बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वह युवक शराब के नशे में सुबह विचरण कर रहा था। एहतियात के तौर पर उसे थाना में रखा गया।
बोल्डर लगाकर रात में लगाया अप्रत्यक्ष बैरियर
तेलो,कंचनपुर आदि स्थानों के सड़कों पर रात में बोल्डर का ढेर रखकर कई दलों के प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के रात में भ्रमण पर रोक लगाने का काम झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया। इस क्रम में भाजपा समर्थक तेलो मुखिया युगल महतो के साथ दुर्व्यवहार किया।
सुल्तान अंसारी की पर्ची जलाकर भेजा गया।
(मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।)