- Hindi News
- ऊपरघाट में दिखा उत्साह हुई 74 फीसदी वोटिंग
ऊपरघाट में दिखा उत्साह हुई 74 फीसदी वोटिंग
भास्कर न्यूज| उपरघाट/बोकारो थर्मल/गांधीनगर
डुमरीविधानसभा के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट के नौ पंचायत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल मिलाकर लगभग 74 फीसदी मतदान हुआ। इसमें वंशी में 80 प्रतिशत मतदान किया गया। यहां झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ के अलावा कई कंपनियों की फोर्स तैनात थी। इस कारण आम जनता ने बैखौफ होकर मतदान किया। कड़ाके की ठंड बल्कि बूंदाबांदी के बाद भी लोग सुबह सात बजे से पहले घर से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं निशक्त एवं बुजुर्ग महिला पुरुषों ने भी जमकर मतदान किया।
माओवादियों के पोस्टर बेअसर
मतदानके पूर्व रात में माओवादियों द्वारा जगह-जगह वोट बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए थे। इसके बावजूद मतदाताओं ने बेखौफ होकर खुलकर अपने मत का प्रयोग किया।
इसतरह रहा वोट का प्रतिशत
यहांपलामू, बारीडीह, नारायणपुर, पेंक, काछो में 70 प्रतिशत, वहीं हरलाडीह, बरई में 80 प्रतिशत तथा पोखरीया, मुगों रांगामाटी, कंजकिरो, गोनीयाटो, पिपराडीह, पिलपिलो में लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुआ।