पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिन बिजली कई बूथों में वोटिंग

बिन बिजली कई बूथों में वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगैर बिजली के चुनाव में हो रही परेशानी को देखते हुए वहां के भारतीय जनता पार्टी और समरेश समर्थक में हल्की फुल्की धक्का मुक्की भी हुई। इन्हें हटाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

भाजपा समरेश समर्थक आमने-सामने

> चुनाव कर्मियों मतदाताओं को हुई भारी परेशानी

भास्करन्यूज | बोकारो

चासप्रखंड के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के कई बूथों में बिजली नहीं थी। जिसकी वजह से बगैर बिजली के ही चुनाव कराने वाले कर्मचारियों अौर मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कहीं कहीं तो बूथों पर चुनाव कर्मियों ने पहले से ही मोमबत्ती की व्यवस्था की थी। जबकि कई स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि मतदानकर्मियों को भी वोटर लिस्ट देखने में काफी कठिनाई हो रही थी। जिसकी वजह से एक एक मतदाताओं को सुबह में 10 मिनट तक का समय लग रहा था।

इनबूथों में बिजली गुल रही

पंचाननउच्च विद्यालय जहां पर कुछ लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने के कारण वोटर कार्ड होते हुए भी वापस लौटना पड़ा। जबकि वहां बिजली नहीं रहने के कारण चुनाव कर्मियों को भारी परेशानी उठाना पड़ा जबकि सिजुआ तथा राधानगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बिजली नहीं होने के कारण मतदान काफी धीमा रहा। जिसके बाद वहां के पोलिंग एजेंटों ने मोमबत्ती की व्यवस्था की तब जाकर मतदान में तेजी आयी। उत्क्रमित उर्दू विद्यालय सिवनडीह में सुबह तक मतदान काफी धीमी गति से हो रहा था। ईमामुल हाई विद्यालय सिवनडीह में सुबह 10 बजे के बाद मतदान में तेजी आयी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर में सवा दस बजे, चैनपुर मध्य विद्यालय में बिजली नहीं होने के बावजूद मतदाताओं की संख्या काफी अधिक रही हैं। घटियाली मध्य विद्यालय में बिजली नहीं होने के कारण तो लोगों को मतदान में परेशानी हो ही रही थी। इसके साथ वहां के बूथ नं 62 का ईवीएम मशीन भी खराब हो गया। जिसे 11 बजकर सात मिनट में चालू करने के बाद फिर से मतदान चालू हुआ। इधर चास बंगला मध्य विद्यालय में बिजली नहीं रहने के कारण चुनाव कर्मियों के साथ साथ मतदानकर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि बूथ नं 239 में मोमबत्ती में चुनाव कराया जा रहा था। डेमूडीह मध्य विद्यालय चास 3 में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का साम