स्वदेशी मेले में उमड़ रही है भीड़
बोकारो | स्वदेशीजागरण मंच की ओर से आयोजित 14वें इस्पातांचल स्वदेशी मेले में स्वदेशी समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही थी। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। साथ ही मेले में लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिनाथ झा ने की। मुख्य अतिथि एचएससीएल के पूर्व अधिशासी निदेशक रामाधार झा, क्षेत्रिय सह संयोजक सचिंद्र कुमार बरियार, जिला संयोजक कुमार संजय आदि मौजूद थे।