पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र को बीएसएल ने किया प्रोत्साहित

छात्र को बीएसएल ने किया प्रोत्साहित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशालताविकास केन्द्र के नौवीं कक्षा के छात्र आकाश कुमार बाउरी का चयन मंद दृष्टि बच्चों के लिए लखनऊ में आयोजित होने वाले शकुंतला मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के लिए विदा होने से पूर्व नौ फरवरी को बीएसएल के अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) शीतांशु प्रसाद ने उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप क्रिकेट किट भेंट की। इस दौरान महाप्रबंधक (सम्पर्क एवं प्रशासन तथा सीएसआर) वीके सिंह तथा आशालता केन्द्र के निदेशक बीएस जायसवाल एवं जीके उपाध्याय भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि आकाश इस टूर्नामेंट में झारखण्ड टीम की ओर से खेलगा जिसकी चयन प्रक्रिया हाल ही में रांची में सम्पन्न हुई। जायसवाल ने इस मदद एवं प्रोत्साहन के लिए बीएसएल के प्रति आभार प्रकट की है।

आकाश कुमार बाउरी को प्रोत्साहन भेंट करते अधिकारी।