आइसीएफ विभाग में जागरूकता सप्ताह
बीएसएलके आयरन एन्ड काॅपर फाउन्ड्री (आइसीएफ) विभाग द्वारा 9 से 14 फरवरी तक की अवधि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तौर पर मनाई जा रही है। नौ फरवरी को महाप्रबंधक (शाॅप्स एन्ड फाउन्ड्रीज) वी देवराज ने सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक (आइसीएफ) के डे, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण) डी कुमार, सहायक महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं) रौतेला सहित आइसीएफ विभाग के अन्य वरीय अधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
डे ने प्रारम्भ में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के प्रायोजन पर प्रकाश डाला।