नशीले पदार्थों से बचें : सिंह
बोकारो | नशानाश का द्वार विषय पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी स्वदेशी मेला परिसर में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि बीएसएल के पूर्व अधिशासी निदेशक यूपी सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों से विवेक शून्य हो जाता है। समाज के हर व्यक्ति को इससे बचना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. रतन केजरीवाल ने कहा कि नशा हमारे तन मन को बीमार कर रहा है। इससे अनेक जानलेवा बीमारियां हो रही हैं।