- Hindi News
- 11वीं छात्रा ने पढ़ाया 12वीं की छात्राओं को अंग्रेजी का पाठ
11वीं छात्रा ने पढ़ाया 12वीं की छात्राओं को अंग्रेजी का पाठ
जिलेके कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए उपायुक्त के निर्देश पर स्पीड क्लास की शुरुआत कराई गई है। उपायुक्त के इस कार्यक्रम में एक छात्रा रोजी राज ने एक कदम आगे बढ़कर दिखाया है। रोजी राज खुद 11वीं कक्षा में पढ़ती है परन्तु उसने 12वीं कक्षा की बच्चियों को पढ़ाकर वाहवाही लूटी। वहीं छात्रा के इस हुनर की कायल कस्तूरबा की छात्राएं हो गई हैं। रोजी राज कस्तूरबा िवद्यालय पहंुची नहीं कि सभी बच्चियां उसे दीदी-दीदी कहकर संबोधित करने लगती हैं। वहीं छात्राएं अपनी जिज्ञासा लेकर उसके पास पहुंचती है। रोजी को बच्चियों के सवालों का जवाब देने में आनंद महसूस होता है। उसने ग्रामर पढ़ाकर बच्चियों काे अचंभित कर दिया।