पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंटू को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव

मंटू को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | झारखंडमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर वन सी स्थित शिबू सोरेन के आवास में हुई। इसमें बोकारो महानगर कमेटी, चास नगर कमेटी, चास प्रखंड कमेटी, अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की। यहां प्रस्ताव पारित किया गया कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में प्रत्याशी रह चुके मंटू यादव के नेतृत्व में दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। इसकी जानकारी केन्द्रीय कमेटी को दी जाएगी। इस मौके पर चास नगर अध्यक्ष मनोज सिंह, मुक्तेश्वर महतो, कलाम अंसारी, शंभू यादव, जितेन्द्र यादव, बी के चौधरी, राज कुमार सोरेन, हसन अंसारी, मुकेश राय, चंदू सिंह मंुडा, निवारण सोरेन, कामेश्वर केवट, भरत यादव, रणधीर रजक, अमरजीत राय, राजेश दिगार, संजय कुमार, के के मंडल, पारस यादव, श्याम केवट आदि उपस्थित थे।