एनसीपी के कार्यकर्ता राजद में आए
बोकारो| बोकारोजिला राजद के प्रधान कार्यालय दुंदीबाद में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय बर्मन, महासचिव नागेन्द्र सिंह को माला पहनाकर राजद में शामिल किया गया। उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राजद की सदस्यता ली। यहां कार्यकर्ताओं ने सूबे के मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा अनर्गल बयान का विरोध किया।